Home > राज्य > अन्य > मुंबई के पास डोंबिवली सिटी की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मुंबई के पास डोंबिवली सिटी की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मुंबई के पास डोंबिवली सिटी की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी
X

मुंबई। मुंबई से सटे डोंबिवली के पलावा सिटी की एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार को दोपहर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरी इमारत को खाली करवा लिया गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

समाचार लिखे जाने तक मौके पर कुलिंग का काम जारी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की छानबीन डोंबिवली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार डोंबिवली के पलावा सिटी की एक इमारत में आज दोपहर में अचानक आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि आग ने इमारत की आठवीं मंजिल से अठारहवीं मंजिल को अपने घेरे में ले लिया था। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को खाली करवा लिया गया। इसके बाद फायरब्रिगेड के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों की छानबीन पुलिस कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि आग वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।

Updated : 13 Jan 2024 10:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top