Home > राज्य > अन्य > उत्तराखंड कांग्रेस में डेमेज कंट्रोल की कोशिश, नेता प्रतिपक्ष ने नाराज प्रीतम सिंह से की मुलाकात

उत्तराखंड कांग्रेस में डेमेज कंट्रोल की कोशिश, नेता प्रतिपक्ष ने नाराज प्रीतम सिंह से की मुलाकात

उत्तराखंड कांग्रेस में डेमेज कंट्रोल की कोशिश, नेता प्रतिपक्ष ने नाराज प्रीतम सिंह से की मुलाकात
X

देहरादून। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकातों के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। लोगों को लगने लगा था कि कहीं प्रीतम सिंह नाराजगी के कारण कांग्रेस को अलविदा न कह दें। अब जब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बन गए हैं तो उन्होंने प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंचकर भेंट की और प्रीतम सिंह की नाराजगी दूर करने का कार्य किया। दोनों नेताओं ने साथ-साथ जलपान किया और आपस में बातचीत की।


कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ उप नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। इसी संदर्भ में यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह की भेंट को भी देखा जा रहा है। दोनों के बीच हुई बातचीत को नाराजगी दूर करने का प्रयास माना जा रहा है।

यशपाल के नाम ने चौंकाया -

नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में प्रीतम सिंह का नाम प्रथम पंक्ति में चल रहा था, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने सबको चौंका कर यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया। करन माहरा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बना दिया है, जिससे गढ़वाल के विधायकों में भारी नाराजगी है।

Updated : 12 April 2022 11:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top