Home > राज्य > अन्य > कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, मनमोहन,राहुल सहित 30 नाम शामिल

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, मनमोहन,राहुल सहित 30 नाम शामिल

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, मनमोहन,राहुल सहित 30 नाम शामिल
X

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित तीस लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणूगोपाल की ओर से 30 स्टार प्रचारक के नाम जारी किए गए हैं। कांग्रेस से पहले भाजपा और आप पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य में प्रमुख रुप से भाजपा ओर कांग्रेस में सीधी टक्कर होती है। इस बार आप भी खुद को तीसरे विक्लप के तौर पर मैदान में उतरी है।

इनमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,राष्ट्रीय नेता गुलाम नबी आजाद,प्रभारी देवेंद्र यादव,चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी,केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक,स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांण्डेय,उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश,राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला,जितेंद्र सिंह, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट,हरियाणा के पूर्व सीएम दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम शामिल है। इसके अलावा उत्तराखंड से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य,राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत,शायर व कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी,वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम,युवा नेता हार्दिक पटेल,छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल,ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा,यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का नाम है।

Updated : 2 Feb 2022 5:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top