Home > राज्य > अन्य > कांग्रेस का आरोप : हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को केंद्र से मिली सब्सिडी, जानिए क्या है सच ?

कांग्रेस का आरोप : हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को केंद्र से मिली सब्सिडी, जानिए क्या है सच ?

कांग्रेस ने डॉ हिमंत बिश्व शर्मा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस का आरोप : हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को केंद्र से मिली सब्सिडी, जानिए क्या है सच ?
X

गुवाहाटी। कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व शर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है की मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी को केंद्र सरकार से 10 करोड़ रूपए का अनुदान मिला है। इस पर मुख्यमंत्री ने सफाई दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी आरोपों एक सिरे से खारिज कर दिया है।

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ''प्राइम ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड'' कंपनी खुद को नार्थ ईस्ट का मीडिया चैनल बताती है। जब असम के मुख्यमंत्री अपने पद की शपथ लेते हैं, उसके कुछ ही महीने बाद यह कंपनी कृषि भूमि खरीदती है। महज कुछ दिनों बाद यही कृषि भूमि, इंडस्ट्रियल भूमि में बदल जाती है ।गौरव ने कहा कि यह कंपनी भारत सरकार की ''प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना'' में आवेदन करती है कि वह फूड प्रोसेसिंग का काम करेगी। इसके लिए उसे 10 करोड़ रुपये का अनुदान भी दे दिया जाता है।

गौरव ने कहा कि पहले कृषि भूमि खरीदी गई, फिर उसे इंडस्ट्रियल लैंड में कन्वर्ट कराया गया। जो कंपनी ये सब काम कराती है, वो मोदी सरकार से 10 करोड़ रुपये का अनुदान भी ले लेती है। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव है। गौरव ने कहा कि इस भ्रष्टाचार में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा और उनकी पत्नी की संलिप्तता है। मामले की जांच होनी चाहिए।

बिस्वा सरमा ने दी सफाई -

वहीँ हिमंत बिस्वा सरमा ने सफाई देते हुए कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ फिर से दोहराना चाहूंगा कि मेरी पत्नी और जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उन्होंने भारत सरकार से कोई सब्सिडी नहीं ली है या प्राप्त नहीं की

Updated : 13 Sep 2023 1:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top