उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी इन्वेस्टर समिट के लिए मुंबई पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
X
मुंबई/वेब डेस्क। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों राज्य में निवेश लाने के लिए देश विदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में पुष्कर सिंह धामी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों ने पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। धामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
महाराष्ट्र यात्रा के दौरान श्री धामी ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत निवेशकों से मुलाक़ात कर राज्य की नीतियों, योजनाओं से अवगत कराएंगे। होटल ताज मुंबई से शुरू होने वाले रोड़ शो में शामिल होंगे।
मुंबई पहुंचने पर पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नागरिकों की तरफ से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, देखें वीडियो
गौरतलब है की मुख्यमंत्री श्री धामी ने पिछले दिनों दुबई, गुजरात की यात्राएं की हैं जिसमे हजारों करोड़ के निवेश के लिए एमओयू साइन किए गए।
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you