- देश में 70 साल बाद दिखेंगे चीते, अफ्रीका से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर
- नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, देश भर में दर्ज सभी केस दिल्ली ट्रांसफर
- IAS सौम्या शर्मा की कहानी, 16 साल की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, एक बार में पाई सफलता
- ग्वालियर में महपौर ने किया मेयर इन काउन्सिल का गठन, इन...पार्षदों को मिली जगह
- नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने किया 35 एएनएम सेंटर का शुभारंभ, 1700 युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण
- UNSC में भारत ने चीन को घेरा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया ना अपनाएं
- तीन तेंदुओं ने कूनो में रोकी अफ्रीकी चीतों की आमद
- पहली बार वर्ष 2013 में भाजपा से अलग हुए थे नीतीश, जानिए कब-कब आए करीब और क्यों बढ़ी दूरी
- उप्र ATS ने ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सक्रिय सदस्य

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की मतगणना जारी, कांग्रेस ने बनाई बढ़त
X
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है। नतीजों में कांग्रेस का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है।बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 में बीजेपी और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।
नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा उपचुनाव में वार्ड 14 में पहले चरण में भाजपा की मधु तरूण बाफना आगे चल रही हैं। उन्हें 265 मत मिले हैं। कांग्रेस की अनुजा जैन को 112 और निर्दलीय इदी चौहान को 8, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 49 मत मिले हैं।कांकेर के नरहरपुर नगर पंचायत के 11 वार्ड में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। बीजेपी केवल चार वार्डों में सिमट गई है। सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ 300 वोट से आगे चल रहे हैं।बीजापुर के भैरमगढ़ नगर पंचायत के 10 सीटों में कांग्रेस तो 5 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।चरोदा में पहले राउंड की गिनती में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर नजर आ रही है। 3 वार्ड में निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं।