Home > राज्य > अन्य > चरणजीत चन्नी ने दिया इस्तीफा, भगवंत मान 16 मार्च को ले सकते है शपथ

चरणजीत चन्नी ने दिया इस्तीफा, भगवंत मान 16 मार्च को ले सकते है शपथ

चरणजीत चन्नी ने दिया इस्तीफा, भगवंत मान 16 मार्च को ले सकते है शपथ
X

चंडीगढ़। पंजाब में आए विधानसभा चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। आप पहली बार दिल्ली के बाहर किसी अन्य राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पांच साल से सत्ता में रही कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई है।

पंजाब में निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज राज्यपाल भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। चन्नी की अगुवाई में कांग्रेस को न सिर्फ चुनाव में हार मिली बल्कि वह खुद भी दोनों दोनों सीटों पर चुनाव हार गए। चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।

भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे शपथ -

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चुनाव परिणाम के बाद आज वह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे है। माना जा रहा है की यहाँ पंजाब की भावी पंजाब और अन्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Updated : 15 March 2022 10:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top