Home > राज्य > अन्य > शिवसेना मूल विचारों से दूर हुई, अपने मन का शुद्धिकरण करे: नारायण राणे

शिवसेना मूल विचारों से दूर हुई, अपने मन का शुद्धिकरण करे: नारायण राणे

शिवसेना मूल विचारों से दूर हुई, अपने मन का शुद्धिकरण करे: नारायण राणे
X

पुणे। केंद्रीय उद्योगमंत्री नारायण राणे ने कहा कि शिवसेना को बालासाहेब स्मारक की बजाय अपने मन का शुद्धिकरण करवाना चाहिए। नारायण राणे ने कहा स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे आजीवन हिन्दुत्व व मराठी व्यक्ति के विकास के लिए लड़ते रहे, लेकिन अब शिवसेना उनके मूल विचारों से दूर हो गई है।


नारायण राणे ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने बालासाहेब स्मारक का दर्शन किया था। इसके बाद शिवसैनिकों ने गोमूत्र छिड़ककर बालासाहेब स्मारक को साफ किया। शिवसैनिकों को बालासाहेब स्मारक के आसपास जमा कीचड़ नहीं दिखा, यह स्मारक विश्वस्तर का होना चाहिए।

ठाकरे के साथ 39 वर्ष बिताए -

नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के साथ 39 वर्ष बिताए हैं, इसलिए उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहने वाला है। बालासाहेब ठाकरे ने कभी भी हिंदुत्व व मराठी व्यक्ति के विकास के साथ समझौता नहीं किया। लेकिन इस समय शिवसेना सत्ता के लिए इतनी लाचार हो गई है। इसी वजह से शिवसेना कांग्रेस के साथ सत्ता के लिए बैठक कर रही है। नारायण राणे ने कहा कि मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कई मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों का उनपर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। शिवसेना को पहले अपने कार्यकर्ताओं के अपराध को गिनना चाहिए।

मुंबई का विकास पिछले 32 वर्षों से रुका -

नारायण राणे ने कहा कि मुंबई का विकास पिछले 32 वर्षों से रुक गया है। उनका लक्ष्य मुंबई के विकास करने का है। इसी वजह से उनका प्रयास मुंबई नगर निगम की सत्ता भारतीय जनता पार्टी को सौंपने का रहने वाला है। आगामी चुनाव में मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आने के बाद मुंबई का विकास हो सकेगा। नारायण राणे ने कहा कि उद्योग विभाग के माध्यम से वे महाराष्ट्र में रोजगार का सृजन करेंगे। सिंधुदूर्ग जिले में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इस ट्रेनिंग सेंटर में लोगों को उद्योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे राज्य में उद्योग व रोजगार का सृजन हो सके।

Updated : 12 Oct 2021 10:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top