Home > राज्य > अन्य > सीबीआई की टीम पूर्व गृहमंत्री पर लगे आरोपों की जांच के लिए महाराष्ट्र पहुंची

सीबीआई की टीम पूर्व गृहमंत्री पर लगे आरोपों की जांच के लिए महाराष्ट्र पहुंची

सीबीआई की टीम पूर्व गृहमंत्री पर लगे आरोपों की जांच के लिए महाराष्ट्र पहुंची
X
File Photo

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पर 100 करोड़ की वसूली के आरोपों की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई। पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री देशमुख पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इस सीबीआई टीम का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के 2006 के आईपीएस अधिकारी अभिषेक डूलर कर रहे हैं। सीबीआई टीम आज ही मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का बयान दर्ज करेगी।

प्रतिमाह रंगदारी वसूलने का आदेश देने का आरोप लगाया था। इसी आरोप को लेकर वकील जयश्री पाटील ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जयश्री पाटिल ने अपनी याचिका में परमबीर सिंह के आरोपों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। सोमवार को हाईकोर्ट ने परमबीर सिंह के आरोपों की प्राथमिक जांच 15 दिन में करने का आदेश सीबीआई को दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई निदेशक ने अनिल देशमुख की जांच करने के लिए अभिषेक डुलर के नेतृत्व में टीम गठित की है। इस टीम ने मुंबई में आकर जांच शुरू कर दी है।

Updated : 12 Oct 2021 10:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top