बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, 4 लोग घायल

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, 4 लोग घायल
X

बेंगलुरु। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में आज शुक्रवार दोपहर दो विस्फोट हुए। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। विस्फोट की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह धमाके शहर के राजाजी नगर इलाके में हुए।

जानकारी के अनुसार, ये धमाके कैफे की किचन में हुए है, हालांकि विस्‍फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन के एक अफसर ने कहा कि उन्हें कैफे में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली है। फिलहाल वो मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

धमाके से होटल की बिल्डिंग को नुकसान हुआ है। घायल होने वालों में 3 कैफे कर्मचारी और 1 ग्राहक शामिल है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags

Next Story