Home > राज्य > अन्य > भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, 112 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, 112 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

भाजपा और बीजू जनता दल के गठबंधन की चर्चा थी लेकिन आखिरी समय में मामला अटक गया

भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, 112 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 112 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। पिछले चुनावों में भाजपा को 23 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा राज्य में अकेले विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ रही है।मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें 112 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि पहले भाजपा और बीजू जनता दल के गठबंधन की चर्चा थी लेकिन आखिरी समय में मामला अटक गया।

Updated : 13 April 2024 12:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top