Home > राज्य > अन्य > मणिपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मुख्यमंत्री ने दिए जल्द कार्रवाई के आदेश

मणिपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मुख्यमंत्री ने दिए जल्द कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के पुलिस प्रमुख को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

मणिपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,  मुख्यमंत्री ने दिए जल्द कार्रवाई के आदेश
X

इंफाल। मणिपुर प्रदेश भाजपा नेता लेइशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार पूर्वाह्न 10:20 से 11:30 बजे के बीच की है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के पुलिस प्रमुख को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मणिपुर प्रदेश पूर्व सेना प्रकोष्ठ के महासचिव लेइशराम रामेश्वर सिंह की थौबल जिला के क्षेत्री लीकाई इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के पास गोली मार दी। लहूलुहान हालत में रामेश्वर को तुरंत राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब एक बजे उनका निधन हो गया।

यह खबर राज्य में जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के पुलिस प्रमुख को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

Updated : 24 Jan 2023 12:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top