Home > राज्य > अन्य > गुजरात में दल-बदल का दौर शुरू, पूर्व मंत्री व्यास ने थामा कांग्रेस का दामन

गुजरात में दल-बदल का दौर शुरू, पूर्व मंत्री व्यास ने थामा कांग्रेस का दामन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

गुजरात में दल-बदल का दौर शुरू, पूर्व मंत्री व्यास ने थामा कांग्रेस का दामन
X

अहमदाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जयनारायण व्यास ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में वे उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दी गई। खड़गे ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। व्यास ने 4 नवंबर को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। व्यास के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी अहमदाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन पहुंचे।

गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास टिकट वितरण के समय से भाजपा से नाराज थे। उसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने 24 दिन तक किसी पार्टी से जुड़ने की घोषणा नहीं की थी। पाटण जिले की सिद्धपुर सीट पर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार चंदन ठाकोर के समर्थन की घोषणा की है। उन्होंने सिद्धपुर सीट के लिए भाजपा निरीक्षकों के समक्ष अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वे खुद यहां से उम्मीदवार बनना चाहते हैं। पार्टी से टिकट के संबंध में नकारात्मक चर्चा के बीच वे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने गए थे। इसके बाद उनके कांग्रेस से सिद्धपुर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी थी लेकिन वे उम्मीदवार नहीं बनाए गए।

Updated : 28 Nov 2022 12:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top