Home > राज्य > अन्य > गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे भाजपा उम्मीवार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई

गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे भाजपा उम्मीवार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई

गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे भाजपा उम्मीवार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई
X

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा ने राज्यसभा की दोनों सीटें जीत ली हैं। भाजपा के राम मोकरिया और दिनेश प्रजापति सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। एक ही दिन अलग-अलग चुनावों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने एक उम्मीदवार नहीं उतारा और दोनों सीटें भाजपा के पास चली गईं। दोनों उम्मीदवारों को आज चुनाव आयोग ने जीत का प्रमाण पत्र दिया है। यह दोनों सीटें भाजपा सांसद अभय भारद्वाज और कांग्रेस सांसद अहमद पटेल की मौत के बाद खाली हुई थीं।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत के लिए रामभाई मोकरिया और दिनेश प्रजापति को बधाई दी। उन्होंने दोनों राज्यसभा सांसदों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने रामभाई मोकरिया से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनके राजनीतिक जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top