Home > राज्य > अन्य > भगवंत मान ने लौटाई केंद्र की Z+ सिक्योरिटी, कहा - पंजाब पुलिस की सुरक्षा काफी

भगवंत मान ने लौटाई केंद्र की Z+ सिक्योरिटी, कहा - पंजाब पुलिस की सुरक्षा काफी

भगवंत मान ने यह कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में अधिकारों के मुद्दे पर अध्यादेश जारी करने के विरोध में की है।

भगवंत मान ने लौटाई केंद्र की Z+ सिक्योरिटी, कहा - पंजाब पुलिस की सुरक्षा काफी
X

चंडीगढ़/वेबडेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा में पूरी तरह सक्षम है।केंद्र सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की थी। जेड प्लस सुरक्षा मिलने के बाद भगवंत मान विपक्ष के निशाने पर भी थे।

पंजाब में विपक्षी दलों द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा जा रहा था। इस बीच भगवंत मान ने गुरुवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया है। भगवंत मान ने यह कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में अधिकारों के मुद्दे पर अध्यादेश जारी करने के विरोध में की है।

2 कमांड से नुकसान -

भगवंत मान ने पत्र में लिखा है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। वह पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को ही अपने साथ रखना चाहते हैं।। सुरक्षा टीम ने तर्क दिया है कि पंजाब और दिल्ली में 2-2 सुरक्षा चक्र (पंजाब पुलिस व CRPF) होने की वजह से प्रॉब्लम हो सकती है। उन्होंने लिखा कि 2 कमांड की वजह से सुरक्षा में नुकसान हो सकता है।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद निर्णय -

बता दें कि गत 25 मई को केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिए थे। सरकार ने यह निर्णय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। पंजाब में ख़ालिस्तान के खिलाफ एक्शन और अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के बाद केंद्र सरकार ने ये निर्णय लिया था।

Updated : 1 Jun 2023 10:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top