निरंजनी अखाड़े के पंचों ने लिया निर्णय, बलबीर गिरी होंगे बाघंबरी पीठ के महंत

निरंजनी अखाड़े के पंचों ने लिया निर्णय, बलबीर गिरी होंगे बाघंबरी पीठ के महंत
X

हैदराबाद। निरंजनी अखाड़े की गुरुवार को यहां हुई पंचों की बैठक में बलबीर गिरि को महंत नरेंद्र गिरि का उत्तराधिकारी बनाने का अहम फैसला लिया गया। इसमें तय किया गया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज की मौत के बाद उनके शिष्य बलवीर गिरि को बाघम्बरी मठ की गद्दी सौंपी जाएगी। इसमें निरंजनी अखाड़े के प्रमुख संत मौजूद रहे। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने हरिद्वार में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को प्रयागराज में नरेंद्र गिरि महाराज की षोडशी में बलबीर गिरी की महंताई की जाएगी।

बैठक में निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने बाघम्बरी मठ की वसीयत सभी पंचों को दिखाई। इसमें निरंजनी अखाड़े के पंचों में आठ अष्ट कौशल महंत और आठ उप महंत शामिल रहे। सभी संतों ने अपने-अपने सुझाव रखे और निर्णय लिया कि कौन महंत नरेंद्र गिरि का उत्तराधिकारी होगा। इसमें बलबीर गिरि को उनका उत्तराधिकारी बनाने का फैसला लिया गया।

सुपरवाइजरी बोर्ड का गठन -

निरंजनी अखाड़े में बाघम्बरी मठ के संचालन के लिए एक सुपरवाइजरी बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस बोर्ड में निरंजनी अखाड़े के कई साधु-संत शामिल होंगे। इस बोर्ड के गठन का मकसद है कि निरंजनी अखाड़े की परंपरा और संस्कृति को बनाए रखा जा सके। रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि दिवंगत नरेंद्र गिरी महाराज ने जो वसीयत की है, उसके अनुसार ही बाघम्बरी मठ गद्दी बलबीर गिरि को सौंपी जा रही है।

Tags

Next Story