Home > राज्य > अन्य > बाबा राम रहीम 21 दिन की पैरोल पर आया बाहर, पंजाब की 69 सीटों पर पड़ सकता है असर

बाबा राम रहीम 21 दिन की पैरोल पर आया बाहर, पंजाब की 69 सीटों पर पड़ सकता है असर

बाबा राम रहीम 21 दिन की पैरोल पर आया बाहर, पंजाब की 69 सीटों पर पड़ सकता है असर
X

रोहतक। साध्वी यौन शोषण के मामले में बीस साल की सजा काट रहे बाबा राम रहीम को 21 दिन की पैरोल (फरलो) छुट्टी दी गई है। पहले छह बार बाबा राम रहीम पैरोल अर्जी खारिज हो चुकी थी।

पंजाब की 69 विधानसभा सीटों पर डेरा सच्चा सौदा का सीधा असर है। पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं।दो दिन पहले ही जेल मंत्री ने भी कहा था कि प्रत्येक कैदी को पैरोल का अधिकार है। बाबा राम रहीम की पैरोल मंजूरी को देखते हुए जेल के बाहर भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गए है।

माना जा रहा है कि दोपहर बाद ही बाबा जेल से निकलेंगे। उन्हें लेेने के लिए सिरसा से वाहनों की काफिला निकल चुका है। जेल में इस वक्त कागजी कार्रवाई चल रही है। बाबा को पैरोल मिलने से अनुयायियों में खुशी की लहर है। बाबा की सुरक्षा के लिए रोहतक व सिरसा पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से हिदायतें बरतने को कहा गया है।

Updated : 11 Feb 2022 7:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top