- जिम्मेदारों की खींचतान से परेशान हो रहे लोग, कमलाराजा अस्पताल में फिर बंद हुई लिफ्ट
- ग्वालियर में ईवीएम में कैद हुआ 823 प्रत्याशियों का भाग्य, 17 को होगा फैसला
- उत्तर प्रदेश बनेगा 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य, सात पर तेजी से चल रहा काम
- घर-घर नहीं पहुंची पर्ची, पति को पत्नी से किया दूर, कर संग्रहकों की करतूत से गिरा मतदान प्रतिशत
- ईडी के सामने पेश हुए आजम खान के बेटे अब्दुल्ला, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई पूछताछ
- लोकल से ग्लोबल बनता यूपी का ओडीओपी, त्योहारों पर स्थानीय उत्पाद देने की मजबूत हो रही परंपरा
- मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, राजग बना सकता है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
- सिलीगुड़ी-काठमांडू रूट पर अंतरराष्ट्रीय बस सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी यात्रा
- अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू, जम्मू से रवाना नहीं हुआ नया जत्था
- ट्रेन के कोचों में बढ़ी गंदगी, 10 दिन में मिली 48 शिकायतें

अमित शाह अरुणाचल पहुंचे, कहा - नॉर्थ ईस्ट में हथियार उठाने वाले युवा मुख्यधारा में लौटे
X
ईटानगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह दिल्ली से हवाई जहाज से असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिला में पहुंचे। जहां उनका मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भाजपा के अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। अमित शाह अरुणाचल में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
अमित शाह ने दौरे के पहले दिन नरोत्तम नगर में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में महान समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा एक दृष्टि से देखें तो अरुणाचल प्रदेश एक प्रकार से नॉर्थ ईस्ट है। नॉर्थ ईस्ट में कई सालों तक समस्याओं को हमने झेला है। अब धीरे-धीरे समस्याओं का निराकरण और निवारण हो रहा है।
उन्होंने कहा मोदी जी ने 2014 से हमारे उत्तर पूर्व की अनेक समस्याओं से ग्रस्त नॉर्थ ईस्ट को बदलने की शुरुआत की। पूरा देश अपने नॉर्थ ईस्ट को अपने राज्य जितना ही प्यार करता है और नॉर्थ ईस्ट भी गौरव के साथ आज कह रहा है कि हां हम महान भारत का हिस्सा हैं, हम भारत हैं।नॉर्थ ईस्ट में जो युवा रास्ता भटक गए थे, हाथ में हथियार लेकर अपने ही देश के सामने खड़े हो गए थे वो मोदी सरकार के 8 साल में हथियार डालकर मुख्य धारा में सम्मलित होकर, भारत के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
बोडोलैंड का समाधान -
उन्होंने आगे कहा बोडोलैंड की समस्या को इतने सालों के बाद सरलता से सुलझाने का काम देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। त्रिपुरा के हथियारी ग्रुपों को हथियार डलवाने का काम नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है। ब्रू शरणार्थियों की समस्या को स्थायी समाधान देने का काम मोदी सरकार ने किया है।