Home > राज्य > अन्य > विशाखापत्तनम के बाद छत्तीसगढ़ की पेपर मिल में भी फैली जहरीली गैस

विशाखापत्तनम के बाद छत्तीसगढ़ की पेपर मिल में भी फैली जहरीली गैस

विशाखापत्तनम के बाद छत्तीसगढ़ की पेपर मिल में भी फैली जहरीली गैस
X

रायगढ़। गुरुवार सुबह विशाखापत्तनम के पॉलिमर फैक्ट्री में गैसे लीक के चलते 10 लोगों की मौत और हजारों के बीमार होने के ठीक बाद गैस लीक के एक और हादसे की खबर आई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मिल में गैस लीक के चलते बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 की हालत गंभीर है।

रायगढ़ के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मजदूर मिल में एक टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वे खतरनाक गैस के संपर्क में आए और गंभीर रूप से बीमार होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

रायगढ़ के कलेक्टर यशवंत कुमार दिन के करीब 3 बजे एसपी के साथ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बताया कि मिल के मालिक ने शुरुआत में जानकारी मिलने के बाद उसे छिपाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना नहीं दी। मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की घोषणा भी अधिकारियों ने की।

इससे पहले शुक्रवार तड़के आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने-अपने घरों के अंदर सोए लोगों के लिए अचानक सांस लेना दूभर होने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, 1 बच्चा समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। यह सब एक केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस की रिसाव के चलते हुआ।

एलजी पॉलीमर इंडस्ट्री में करीब ढ़ाई बजे जहरीली रासायनिक गैस का रिसाव शुरू हुआ। नायडूथोटा के आरआर वेंकटपुरम इलाके में जहां यह फैक्ट्री स्थित है, उसके आस-पास के करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में लोग सड़कों पर बेहोश होकर गिरने लगे, आंखें जलने लगीं और कुछ लोगों को शरीर पर छाले पड़ने की समस्या भी हुई। आनन-फानन में प्रशासन ने 5 गांवों को खाली करा लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा, प्रशासन की ओर से इलाके में राहत का काम जारी है। स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Updated : 8 May 2020 7:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top