Home > राज्य > अन्य > नासिक में अफगानी सूफी संत की गोली मारकर हत्या, हत्यारे SUV लेकर फरार

नासिक में अफगानी सूफी संत की गोली मारकर हत्या, हत्यारे SUV लेकर फरार

नासिक में अफगानी सूफी संत की गोली मारकर हत्या, हत्यारे SUV लेकर फरार
X

नासिक। नासिक में मंगलवार रात एक अफगानी मूल के सूफी संत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार इस घटना को 4 लोगों ने अंजाम दिया। जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।मामले के आरोपित अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दरअसल, यह घटना नासिक जिले के चिचोंडी एमआईडीसी येवला इलाके की है। जहाँ अफगानिस्तान के रहने वाले सूफी ख्वाजा सैयद जरीब चिश्ती की मंगलवार करीब शाम 4 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को संदेह जताया कि यह हत्या संपत्ति विवाद में की गई है।

पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने बताया कि अफगानिस्तान निवासी सूफी ख्वाजा सैयद जरीब चिश्ती की हत्या उसी के ड्राइवर ने संपत्ति और पैसे के लिए की है। पाटिल ने बताया की वह धार्मिक सम्मेलनों और मस्जिद में उपदेश देते थे। वह पहले दिल्ली में रहते थे, उसके बाद कर्नाटक में रहे और अंत में महाराष्ट्र में रहने लगे। उनके पास अफगानिस्तान का पासपोर्ट था और वह वैध रूप से भारत में रह रहे थे।यहां शरणार्थी होने के कारण वह संपत्ति नहीं खरीद सकता था। इसलिए संदिग्धों के नाम पर वाहन और संपत्ति खरीदी गई थी। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का मुख्य संदिग्ध ड्राइवर और अन्य तीन आरोपित फरार हैं। पुलिस टीम फरार संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Updated : 6 July 2022 1:33 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top