ट्रेनों का बदला समय: 01 जनवरी से लागू होगी नई समय-सारणी

X
Railway Tatkal Booking New Rules
By - Swadesh Bhopal |4 Dec 2025 8:18 PM IST
Reading Time: ट्रेनों की गति बढ़ी, भोपाल मंडल की संचालित ट्रेनों का भी बदला समय।
भोपाल। पशिच्म मध्य रेलवे 01 जनवरी से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू करने जा रही है। इसके साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गाडिय़ों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसकी वजह अधिकांश गाडिय़ों की औसत गति बढऩा है। इससे यात्रियों के समय में भी बचत होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार 01 जनवरी से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाडिय़ों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन हु्आ है, वही एक ट्रेन का क्रमांक बदल दिया है। इटारसी होकर संचालित ट्रेन 12149/12150 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस आज से नई परिवर्तित संख्या 11401/11402 के रूप में संचालित होगी।
भोपाल मंडल की संचालित ट्रेनों का भी बदला समय
एक जनवरी से प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान होने वाली ट्रेनों का परिवर्तित समय
- 22145 भोपाल-रीवा एक्सप्रेस का नया समय 23.00
- 19324 भोपाल-डॉ अम्बेडकर नगर का नया समय 17.10
- 14814 भोपाल-जोधपुर का नया समय 16.40
- 12185 रानी कमलापति-रीवा का नया समय 21.55
- 12197 भोपाल ग्वालियर का नया समय 15.10
- 19712 भोपाल-जयपुर का नया समय 16.30
- 22172 कमलापति-पुणे का नया समय 15.40
- 01665 कमलापति-अगरतला का नया समय 15.20
ट्रेनों का गन्तव्य स्टेशन पर पहुंचने का नया समय
- 12185 रानी कमलापति से चलकर रीवा 08.00 बजे की बजाय 07.55 बजे।
- 11272 भोपाल से चलकर इटारसी 12.30 बजे की बजाय 13.15 बजे।
- 11602 कटनी से चलकर बीना 19.05 बजे की बजाय 20.00 बजे।
- 18236 बिलासपुर से चलकर भोपाल 17.18 बजे की बजाय 17.00 बजे।
- 51884 ग्वालियर से चलकर बीना 16.25 बजे की बजाय 16.20 बजे।
- 11603 कोटा से चलकर बीना 16.55 बजे की बजाय 16.50 बजे।
मध्यवर्ती स्टेशन पर ट्रेनों का नया आगमन/प्रस्थान समय
- 18234 बिलासपुर-इंदौर इटारसी 01.35/01.40
- 12185 कमलापति-रीवा बीना 00.25/00.30
- 14814 भोपाल-जोधपुर रूठियाई 23.25/23.30
- 12577 दरभंगा-मैसूर इटारसी 12.20/12.30
- 22351 सहरसा- बैगलुरू इटारसी 12.20/12.30
- 22353 पटना- बैगलुरू इटारसी 12.20/12.30
- 22642 निजामुद्दीन-कन्याकुमारी इटारसी 12.20/12.30
संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ट्रेनों का बदला समय
- 17606 भगत की कोठी-काचीगुडा संत हिरदाराम नगर 16.25/16.30
- 18234 बिलासपुर-इंदौर संत हिरदाराम नगर 04.53/04.55
- 19339 दाहोद-भोपाल संत हिरदाराम नगर 15.30/15.32
Next Story
