कार्यकारी संघ के अभा मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से

X
By - Swadesh Bhopal |30 Oct 2025 9:25 AM IST
Reading Time: जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज, गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। इस बैठक में देशभर के 46 प्रांतों से 407 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इनमें प्रमुख रूप से संघ के सभी छह सह-सरकार्यवाह, 46 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह बैठक 1 नवंबर तक चलेगी। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही अब तक संपन्न हुए शताब्दी वर्ष के आयोजनों की समीक्षा भी की जाएगी।
बैठक में विशेष जोर इस बात पर रहेगा कि देशभर में एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलन कैसे आयोजित किए जाएं।
Next Story
