केरवा बांध के पुल का स्लैब टूटा, सुरक्षा के चलते आवाजाही पर लगी रोक

केरवा बांध के पुल का स्लैब टूटा, सुरक्षा के चलते आवाजाही पर लगी रोक
X

भोपाल के केरवा बांध पर बने पुल का सीमेंट कंक्रीट से बना स्लैब बीच से दरककर नीचे गिर गया। यह स्लैब बांध के द्वारा नंबर-8 के ऊपर बना था। स्लैब गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से पुल के ऊपर से आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

50 साल से अधिक पुराना है केरवा बांध

केरवा बांध के पुल का स्लैब गिरने की घटना मंगलवार दोपहर की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि केरवा बांध का निर्माण कब हुआ था, लेकिन जानकारी के अनुसार इसका निर्माण भदभदा बांध से पहले हुआ था।भदभदा बांध का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। इस आधार पर माना जा रहा है कि केरवा बांध करीब 50 साल से अधिक पुराना है। यही कारण है कि समय के साथ पुल की संरचना कमजोर हो गई।केरवा डैम से भोपाल के कोलार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है।

थोड़ी देर पहले निकले थे ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कई स्थानीय ग्रामीण इसी पुल से होकर निकले थे। उस समय किसी को भी पुल के गिरने की आशंका नहीं थी। हालांकि जब दोपहर में स्लैब टूटा, उस समय पुल के ऊपर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Next Story