आईसीयू में इलाज कर डॉक्टर निकला पेंटर!: मां की मौत के बाद बेटे ने किया खुलासा, जांच में जुटी पुलिस…

मां की मौत के बाद बेटे ने किया खुलासा, जांच में जुटी पुलिस…
X

जबलपुर। जबलपुर में दमोह जैसे फर्जी डॉक्टर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भंवरताल स्थित मार्बल सिटी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जब मेडिकल रिकॉर्ड चेक किया, तो उनके होश उड़ गए।

रिकॉर्ड में दर्ज था कि आईसीयू में महिला का इलाज डॉ. बृजराज उईके की निगरानी में हुआ। लेकिन जब परिजनों ने डॉक्टर से मिलने की कोशिश की, तो पता चला कि अस्पताल में इस नाम का कोई डॉक्टर ही नहीं है।

जब शक गहराया, तो खुद परिजनों ने उस व्यक्ति को खोज निकाला और पता चला कि वह तो एक पेंटर है! परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

रेलवे ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी मनोज महावर ने 1 सितंबर 2024 को अपनी मां शांति देवी को भर्ती कराया था। 2 सितंबर को उनकी मौत हो गई। बाद में जब उन्होंने मेडिकल रिकॉर्ड देखा तो उसमें दर्ज था कि आईसीयू में रात 11 बजे, 1 बजे और सुबह 4.30 बजे डॉक्टर बृजराज सिंह उईके थे।

उन्होंने मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की अनुमति मांगी, लेकिन मनोज ने इंकार कर दिया। जबकि मनोज का कहना है कि ऐसी कोई बातचीत ही नहीं हुई।

इसके बाद मनोज ने डॉक्टर बृजराज सिंह उइके नाम की जानकारी इंटरनेट पर खंगाली। उन्हें एक रजिस्टर्ड चिकित्सक की फोटो मिली, जो अस्पताल में मौजूद व्यक्ति से मेल नहीं खा रही थी। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम बृजराज सिंह उइके बताया, लेकिन असल में वह एक पेंटिंग करने वाला मजदूर निकला।

पूछताछ में उसने बताया कि असली डॉक्टर का नाम सत्येंद्र है, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे डॉक्टर बनकर इलाज करता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह सत्येंद्र का परिचित है और उसी के कहने पर डॉक्टर बनकर अस्पताल में काम कर रहा था। अब पुलिस फर्जी डॉक्टर सत्येंद्र की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

सच सामने आने के बाद अब पुलिस के सामने यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि आरोपी पेंटर ब्रजराज कितने दिनों से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहा था। ओमती सीएसपी सोनू कुर्मी का कहना है कि अब इस मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कितने दिनों से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहा था। वहीं इसके पूर्व आरोपी ने कितने अस्पताल में फर्जी डॉक्टर बनकर काम किया है।

इनका कहना है

“मार्बल सिटी अस्पताल में जिस डॉक्टर की वजह से महिला की जान गई थी वह ब्रजराज पेंटर है। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में उसकी डिग्री, उससे संबंधित लोगों की भी जाँच की जा रही है।” - सोनू कुर्मी, सीएसपी

Tags

Next Story