Sidhi News: सीधी जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, छेड़छाड़ के आरोप के बाद BJP का एक्शन

सीधी जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, छेड़छाड़ के आरोप के बाद BJP का एक्शन
X

Sidhi News : मध्यप्रदेश। भाजपा ने सीधी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आदेश अनुसार, उन्होंने अशोभनीय कृत्य किया जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई इसलिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सुरेश सिंह पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप है।

बताया जा रहा है कि, युवती ने सीधी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के खिलाफ भाजपा जिला अध्यक्ष और सीधी विधायक से शिकायत की थी। इसके बाद एक्शन लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेश सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।

युवती का आरोप है कि, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। युवती प्रेस कार्यलय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह और विधायक रीति पाठक ने इस मामले को वीडी शर्मा के सामने रखा था। जांच पड़ताल में युवती द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से निष्कासन पत्र जारी किया गया।

पत्र में लिखा है कि, "सीधी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा अशोभनीय कृत्य किया गया है, उससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह कृत्य असहनीय है।अतः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. विष्णुदत्त शर्मा जी द्वारा श्री सुरेश सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।"

इस मामले की शिकायत अब तक थाने में नहीं हुई है।

Tags

Next Story