पीएमश्री एयर एम्बुलेंस: आम मरीजों के लिए नहीं, सिर्फ वीआईपी के लिए?

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस: आम मरीजों के लिए नहीं, सिर्फ वीआईपी के लिए?
X

गंभीर रूप से बीमार और आपातकालीन मरीजों को समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा जिले में आम जनता के लिए असुलभ नजर आ रही है। शासन-प्रशासन इसे संवेदनशील और दूरदर्शी स्वास्थ्य नीति का उदाहरण बता रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

जिले से अब तक जिन चार मरीजों को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली भेजा गया है, वे सभी वीआईपी श्रेणी से जुड़े रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि आज तक एक भी आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीज को इस सेवा का लाभ नहीं मिल सका।

सेवा का उद्देश्य और हकीकत

जानकारी के अनुसार, पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उद्देश्य यह था कि गंभीर हालत में मौजूद मरीजों को समय की बर्बादी किए बिना बड़े और उच्च स्तरीय अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को यह सुविधा निःशुल्क प्रदान करने की घोषणा की गई थी, ताकि आर्थिक कमजोरी किसी के इलाज में बाधा न बने.लेकिन जिले में इस सेवा का लाभ केवल चुनिंदा लोगों तक ही सीमित होकर रह गया है।

आंकड़े बताते हैं असमानता

अब तक जिले से चार मरीजों को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया।

इनमें या तो जनप्रतिनिधि शामिल थे या उनके परिजन।

इससे यह सवाल उठता है कि क्या पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा वास्तव में आम मरीजों के लिए है या केवल माननीयों और उनके परिवार के लिए।

आम जनता और आयुष्मान कार्डधारी मरीज गंभीर स्थिति में भी इस सुविधा से वंचित रह रहे हैं।

दिल्ली में आयुष्मान अस्पताल से संबद्धता नहीं

यदि किसी आयुष्मान मरीज को दिल्ली एयर एम्बुलेंस से भेजना हो, तो पहले दिल्ली के आयुष्मान संबद्ध अस्पताल से इलाज की स्वीकृति लेना अनिवार्य है. लेकिन दिल्ली में अभी तक आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पताल नहीं हैं, इसलिए आयुष्मान मरीज इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे।

शासकीय अस्पतालों से कोई रेफरल नहीं

जिले से अब तक जिन चार मरीजों को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से दिल्ली भेजा गया, वे सभी निजी अस्पतालों में भर्ती थे. चौंकाने वाली बात यह है कि जिले के किसी भी शासकीय अस्पताल से अभी तक एक भी मरीज को इस सेवा का लाभ नहीं मिला.

इन निजी अस्पतालों से मरीजों को एयर एम्बुलेंस द्वारा उच्च स्तरीय उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया

ग्लोबल हॉस्पिटल

अपोलो हॉस्पिटल

बिरला हॉस्पिटल

यशोदा हॉस्पिटल


Next Story