PM Modi Bhopal Visit: 31 मई को जंबूरी मैदान का 5 किलोमीटर क्षेत्र नो - फ्लाई जोन घोषित, Z+ सुरक्षा दर्जे के साथ SPG सुरक्षा कवर

PM Modi
X

PM Modi 

PM Modi Bhopal Visit : प्रधानमंत्री 31 मई को भोपाल आएंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भोपाल कलेक्टर ने जंबूरी मैदान के 5 किलोमीटर क्षेत्र नो - फ्लाई जोन घोषित किया है। भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा - प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन के दृष्टिगत उनके Z+ सुरक्षा दर्जे एवं SPG सुरक्षा कवर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Z+ सुरक्षा दर्जा के साथ SPG सुरक्षा कवर प्राप्त) का भोपाल में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। व्हीव्हीआईपी की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान से 5 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून, अन्य फ्लाईंग ऑबजेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उक्त स्थान को रेड जोन या नो फ्लाईंग जोन घोषित किया जाता है। यह आदेश दिनांक 31 मई 2025 को सुबह 6:00 बजे से शाम 16:00 बजे तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। कमर्शियल फ्लाईट्स इस प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन से मुक्त रहेंगी।

भोपाल क्यों आ रहे हैं पीएम मोदी :

भोपाल में प्रधानमंत्री महिला सम्मलेन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसी के साथ वे भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें पाँच स्टेशन गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है।

इंदौर में 31.32 किलोमीटर का मेट्रो प्रोजेक्ट

इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लम्बाई का मेट्रो प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में 22.62 किलोमीटर एलेवेटेड एवं 8.7 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो है। मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज़ और पर्यावरण के अनुकूल बनायेंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7 हजार 500 करोड़ रूपये है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन किया जा रहा है इसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रूपये है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Tags

Next Story