Bhopal News: कोलार नहर में गिरी कार, 21 वर्षीय एयर होस्टेस की मौत, गाय को बचाने के चलते हुआ हादसा

कोलार नहर में गिरी कार, 21 वर्षीय एयर होस्टेस की मौत, गाय को बचाने के चलते हुआ हादसा
X

MP News : कोलार नहर में गिरी कार, 21 वर्षीय एयर होस्टेस की मौत

Bhopal News : मध्यप्रदेश। भोपाल में एक जानलेवा कार दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह मामला कोलार क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, गाय को बचाने के चलते कार नहर में गिर गई। इसी के चलते 21 वर्षीय एयर होस्टेस की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसा गुरुवार को हुआ था।

पुलिस ने शुक्रवार को हादसे की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार कार कोलार नहर में गिर गई जिसके चलते एक लड़की की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षिता शर्मा के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय वह अपने दो दोस्तों के साथ ड्राइव पर निकली थी। एसीपी अंजलि रघुवंशी के अनुसार, हर्षिता की एक दोस्त कार चला रही थी। उन्होंने बताया कि कोलार में होली क्रॉस स्कूल पुल के पास अचानक एक गाय गाड़ी के सामने आ गई। गाय से टकराने से बचने के प्रयास में वह नियंत्रण खो बैठा और कार नहर में गिर गई।

फिलहाल पुलिस ने जय के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक के दोस्तों को मामूली चोटें आई हैं। हर्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके दो दोस्तों जय और सुजल को मामूली चोटें आईं।

Tags

Next Story