Digvijay Singh: MP - MLA कोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को दिया नोटिस, भाजपा विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप

Digvijay Singh
मध्यप्रदेश। MP - MLA कोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भाजपा विधायक सुशील तिवारी इंदु की छवि धूमिल करने के मामले में जारी हुआ है। इस केस की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
भाजपा विधायक सुशील तिवारी इंदु का आरोप है कि, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने साल 2024 के मई महीने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर राशन की कालाबाजारी के आरोप लगाए। उनके बयान से विधायक ने छवि धूमिल होने की बात कही।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा विधायक की ओर से पेश वकील ने तमाम दलीलें दी। इसके बाद MP - MLA कोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया। बताया जा रहा है कि, BNS की धारा - 223 के प्रावधानों के तहत नोटिस दिया गया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होगा या नहीं इस विषय पर 21 जुलाई को सुनवाई होगी।
