Bhopal Tiger Movement: भोपाल में बाघों की मूवमेंट, गाय का किया शिकार, दहशत में लोग

Bhopal Tiger Movement
X

Bhopal Tiger Movement 

Bhopal Tiger Movement : मध्यप्रदेश। भोपाल में टाइगर के मूवमेंट से रहवासी दहशत में हैं। जानकारी सामने आई है कि, चंदनपुरा में टाइगर ने गाय का शिकार किया है। टाइगर को ढूंढने के लिए वन विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई है। एक गाड़ी वाले ने भी टाइगर को देखा है।

शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो चालक जागरण लेक सिटी क्षेत्र के आस - पास से गुजर रहा था तभी टाइगर अचानक उसके सामने आ गया। टाइगर को देखने के बाद उसका बैलेंस बिगड़ गया और उसकी स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई।

स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि, इलाके में दो टाइगर घूम रहे हैं। एक छोटा है जबकि दूसरा टाइगर बड़ा है। जागरण लेक सिटी के पास दोनों टाइगर देखे गए हैं।

चार दिन से बाघों का मूवमेंट :

चंदनपुरा, जागरण लेक सिटी और मदरबुल फ़ार्म के आस पास के क्षेत्र में अक्सर बाघ का मूवमेंट होता है। बीते चार दिन से यहां लगातार बाघ देखे जा रहे हैं। वन विभाग की टीम द्वारा बाघों को लोकेट करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Tags

Next Story