Rape Case: जबलपुर की महिला से बिहार के गणित शिक्षक ने किया रेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Jabalpur Rape Case
X

Jabalpur Rape Case

MP Rape Case : मध्यप्रदेश। जबलपुर पुलिस ने सोमवार को बताया कि, बिहार के एक यूट्यूब गणित शिक्षक ने 27 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के महिला जबलपुर की रहने वाली है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

आरोपी यूट्यूब शिक्षक के एक वीडियो के माध्यम से गणित के गुर समझाते हुए मिली। इसके बाद पीड़िता आरोपी की ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हो गई। बाद में, दोनों ने अपने-अपने नंबरों का आदान-प्रदान किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम) पर एक-दूसरे से जुड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे से चैट करना शुरू कर दिया और करीब आ गए।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के पटना का रहने वाला है। 12 मार्च को आरोपी पीड़िता से मिलने जबलपुर पहुंचा। इसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में ले गया, जहां वह अपनी यात्रा के दौरान ठहरा हुआ था। यहीं पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता को प्रताड़ित करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि, अगर उसने घटना का खुलासा किया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। आरोपी यूट्यूब टीचर विकास के खिलाफ जबलपुर के सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म और धमकी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के संबंध में सिविल लाइंस थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Tags

Next Story