MP में 5,800 करोड़ रुपए के 10 NH का लोकार्पण और शिलान्यास: नितिन गडकरी ने वचन दिया - इस साल 3 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूरे होंगे

MP में 5,800 करोड़ रुपए के 10 NH का लोकार्पण और शिलान्यास
धार। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5,800 करोड़ रुपए की लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं (National Highways) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत एमपी कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी में वचन दिया कि, इस साल मध्यप्रदेश में 3 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूरे होंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा - "मध्यप्रदेश को सुखी, समृद्ध और सम्पन्न बनाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मिशन मोड में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश आज सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। मैं वचन देता हूं कि इस वर्ष मध्यप्रदेश में 3 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य पूरे किए जाएंगे। आने वाले समय में गांव,गरीब,किसान और मजदूर का कल्याण करना है। स्मार्ट विलेज बनाने की दिशा में कार्य करना है। किसानों को सशक्त और संपन्न बनाना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना भी हमारी सरकार की प्राथमिकता है।"
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन रेलवे स्टेशन से बाबा महाकाल मंदिर तक रोपवे के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस रोपवे से सुविधा होगी।"
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा - "सड़क कनेक्टिविटी केवल रास्तों को जोड़ने का काम नहीं कर रही, यह लोगों की जिंदगी बदल रही है। किसानों की फसल अब समय पर मंडियों तक पहुंच रही है, व्यापार को नए बाजार मिल रहे हैं और हर कोना विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। अमृतकाल में भारत, विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। सड़क से रेल तक, समुद्र से अंतरिक्ष तक, हर दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है।"
