राष्ट्रीय बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष कानूनगो बने मानव अधिकार आयोग के सदस्य…

X
By - Swadesh Digital |23 Dec 2024 6:47 PM IST
Reading Time: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 4 (1) के अंतर्गत प्रियांक कानूनगो को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) का सदस्य नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति उनकी पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। कानूनगो, जो बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अपने निर्देशों और सक्रियता के कारण चर्चाओं में बने रहे हैं , अब मानव अधिकार आयोग में अपने अनुभव और सेवाएं प्रदान करेंगे।
यह नियुक्ति 30 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आधिकारिक रूप से घोषित की गई।
Next Story
