MP में करप्शन की स्थिति: भ्रष्टाचार की 35,434 शिकायतों के बावजूद 3,419 में जांच, सिर्फ 1897 पर अपराधिक प्रकरण दर्ज

भ्रष्टाचार की 35,434 शिकायतों के बावजूद 3,419 में जांच, सिर्फ 1897 पर अपराधिक प्रकरण दर्ज
X

MP में करप्शन की स्थिति

भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के आए दिन कई मामले सामने आते हैं। कभी कोई पटवारी तो कभी कोई नगर निगम का अधिकारी दिनदहाड़े घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाता है। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त सरकारी कर्मचारीयो के करप्शन की शिकायतों की जांच करता है। आए दिन छापेमारी के बावजूद इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे।

इन मामलों की जानकारी से जुड़ा एक सवाल विधानसभा के मानसून सत्र में पूछा। इस सवाल के जवाब से पता चला कि, सरकारी कर्मचारीयो के करप्शन कि शिकायत पर कार्यवाही करने वाली लोकायुक्त पुलिस को पिछले सात वर्ष में 35,434 शिकायतें मिली। सिर्फ 3,419 में जांच प्रकरण और 1897 पर अपराधिक प्रकरण दर्ज हुए।

लोकायुक्त में आने वाली वर्ष-वार शिकायत -

2018-19 - 5177

2019 - 20 - 5508

2020 - 21 - 4899

2021 - 2022 - 4837

2022 - 2023 - 4980

2023 - 2024 - 4585

2024 - 2025 - 4225

अप्रैल से जून 25 तक - 1225

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि, 2018-2019 से जून 2025 तक लोकायुक्त की 35, 434 शिकायतें मिली तथा इस अवधि में 3419 जांच प्रकरण दर्ज किए गए तथा 1515 रिश्वत 144 अनुपात हीन संपत्ति तथा 236 पद के दुरुपयोग के अपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि, निराकरण में हो रहे विलंब के कारण लोकायुक्त में शिकायतो में निरंतर कमी हो रही हैl

यह जानकारी भी सामने आई है कि, साल 2019 में रिश्वत के 244 मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए थे। वहीं 2024 में 196 प्रकरण दर्ज हुये तथा पद के दुरुपयोग के 45 की तुलना में 26 प्रकरण तथा अनुपातहीन संपत्ति के 29 प्रकरण की तुलना में मात्र 15 प्रकरण ही दर्ज हुएl

Tags

Next Story