मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को बांटे नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन: मुख्यमंत्री ने कहा- समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं दिव्यांग

मुख्यमंत्री ने कहा- समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं दिव्यांग
X
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के सभागार में दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र,मोटराइज्ड साइकिल एवं स्मार्टफोन एवं वितरित किए।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के सभागार में दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र, मोटराइज्ड साइकिल एवं स्मार्टफोन एवं वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 'परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए शासकीय नौकरियों (सीधी भर्ती) में अतिरिक्त 2 प्रतिशत आरक्षण दिया है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के 33 उप यंत्रियों, पुरातत्व विभाग के 10 और जल संसाधन विभाग के 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही 97 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

मप्र में 2600 पदों पर हुई दिव्यांगों की भर्ती

सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि मप्र में दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों को शिक्षण-प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन, छात्रवृत्ति आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। देश भर में दिव्यांगों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें नौकरियों में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 2600 पदों पर दिव्यांगजनों की भर्ती की गई है। दिव्यांगों को आसानी से कृत्रिम अंग वितरण के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सभी को सम्मान से जीने का अधिकार देना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प है। वे दिव्यांगजनों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं।

तीन विभागों के दिव्यांगों को बांटे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीन विभागों के दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र बांटे। जिनमें लोक निर्माण, पुरातत्व और जल संसाधन जैसे विभाग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

Tags

Next Story