छतरपुर: सरकारी अस्पताल में 4 घंटे बिजली रही गुल, जनरेटर भी खराब, टोर्च की रोशनी में मरीजों का हुआ इलाज

X
By - Gurjeet Kaur |4 May 2025 11:17 AM IST
Reading Time: मध्यप्रदेश। छतरपुर के नौगांव सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि, नौगांव के सरकारी अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान 2 जनरेटर भी खराब हो गए। इस दौरान मरीज और तीमारदार के हाथ में टोर्च पकड़े दिखाई दिए। डॉक्टर ने टॉर्च की रौशनी में मरीजों का इलाज किया।
जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल में शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली नहीं थी। इसके कारण अस्पताल में 4 घंटे तक अंधेरा रहा। आंधी - तूफान के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। वहीं अस्पताल के जनरेटर भी खराब हो गए थे।
डॉक्टर और नर्सों ने टोर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया। अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश की स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
देखिये वीडियो :
Next Story
