जिन्हें दुराचार करने में शबाब मिलता है उन्हें कब्रिस्तान पहुंचा देंगे: BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने लव जिहाद के खिलाफ खोला मोर्चा

BJP MLA Rameshwar Sharma
मध्यप्रदेश। भोपाल के सनसनीखेज सीरियल रेप केस मामले में अब भाजपा कांग्रेस के विधायक आमने - सामने हैं। भाजपा MLA रामेश्वर शर्मा ने लव जिहाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा भोपाल में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग उठाने पर उन्होंने कहा - 'जिन्हें दुराचार करने में शबाब मिलता है उन्हें कब्रिस्तान पहुंचा देंगे।'
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा ड्रग्स पेडलर कार्रवाई की मांग को लेकर जब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा - "आरिफ मसूद जी आप हिन्दू समाज को प्रेरित और प्रेरणा न दें। अपराधियों को यह समझ लेना चाहिए कि, कोई भी बचेगा नहीं। अपराधी कुचले जाएंगे। उन्होने कबूल किया है कि, उनके धर्म में इस तरह के कृत्यों से शबाब मिलता है। अब हम उन्हें जन्नत तक पहुंचाएंगे। वह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह दिलों का मुद्दा है। हिन्दुओं के मन में इस बात को लेकर आक्रोश है कि, वे अपनी बहन बेटियों को भारत के अंदर सुरक्षित नहीं रख पा रहे।"
"लव ठीक है लेकिन उनका शारीरिक शोषण करके उन्हें दरिंदगी की ओर धकेला जा रहा है। हमने आरिफ मसूद की जरुरत नहीं है। मैं पुलिस कमिश्नर से इस बारे में बात करूंगा। विधायक शर्मा ने यह भी कहा कि, मैं कॉलेज के प्राचार्यों को चिट्ठी भेजूंगा कि, वे अपने कॉलेज के एंट्री गेट से कैमरा लगाएं। कॉलेज और स्कूल के आस - पास कौन घूम रहा है उसकी जानकारी भी पुलिस को होनी चाहिए। हर किसी के मन में आक्रोश है इसलिए सकल हिन्दू समाज सड़कों पर है।"
