Bhopal Sex Scandal: कॉलेज छात्राओं से ब्लैकमेलिंग और बलात्कार मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, प्रेमिका के घर में छिपा था बदमाश

Balaghat Gang Rape Case
X

Balaghat Gang Rape Case

Bhopal Sex Scandal : भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल के सीरियल रेप और ब्लैकमेलिंग केस में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अली के रूप में हुई है। वह भोपाल की निजामुद्दीन कालोनी में अपनी गर्लफ्रेंड के घर छुपा था। अली पर छात्राओं से रेप करने के बाद वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप है।

भोपाल में हुए सीरियल रेप केस में पुलिस ने रविवार को कोलकाता से चौथे आरोपी अबरार को गिरफ्तार किया था। इसके कमरे में लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के मोबाइल ने भी इस मामले में बड़े राज खोले हैं। मोबाईल से कई वीडियो में मिले हैं जिसमें एक दुष्कर्मी, एक साथ तीन लड़कियों के साथ रेप और उन्हें प्रताड़ित करता हुआ देखा जा सकता है।

भोपाल में बीते दिनों प्राइवेट कालेज की छात्राओं के साथ सीरियल रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस पूरे मामले में फरहान मुख्य आरोपी है। फरहान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उनसे रिमांड के दौरान चौकानें वाले खुलासे किए हैं। फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले है। इन वीडियो में फरहान एक साथ तीन लड़कियों से रेप करते हुए और उन्हें पीटते हुए दिखाई दे रहा है।

फरहान मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है। वह पढ़ाई के लिए भोपाल आया था। यहां उसने एक डांस क्लास शुरू की। डांस क्लास में वो सिर्फ हिन्दू लड़कियों को एडमिशन देता था। उसने बताया कि, पहली बार उसने बैतूल की रहने वाली एक लड़की से रेप किया था। उसका वीडियो बनाकर बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल भी किया था।

जांच में सामने आया है कि, इन आरोपियों का एक गिरोह है जो हिन्दू लड़कियों को टारगेट करते थे। इनके निशाने पर गरीब घरों से आने वाली लड़कियां होती थीं। आरोपी लड़कियों को अपने कमरे पर बुलाकर उनसे रेप करते और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते।

इस मामले में फरहान के आलावा साहिल, अली, साद, अबरार और नबील आरोपी हैं। भोपाल सीरियल रेप केस का मास्टरमाइंड फरहान हैं। पीड़ित सहित कुछ और छात्राओं की काउंसिलिंग जारी है। इसके बाद इस मामले में हुए भी नाम सामने आ सकते हैं।

कैसे आया मामला सामने :

इस सीरियल रेप केस की घटना का खुलासा तब हुआ जब बाग सेवनिया थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी फरहान नशे का आदि था। बीते दिनों वह एक पीड़िता के घर तक पहुंच गया था। पीड़िता ने अपने दोस्त की मदद से सभी सबूत पुलिस तक पहुंचाए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले के सामने आने के बाद सीएम ने शैक्षणिक संस्थानों पर निगरानी रखने की बात कही है।

इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मामले की जांच में सामने आया है कि, मुख्य आरोपी ने दो बहनों से रेप किया था। संगठित गिरोह बनाकर ये बलात्कार करते और लड़कियों के वीडियो बनाते थे।

यह जानकारी भी सामने आई है कि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस फरहान के खिलाफ शांति भंग करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया था। जब पीड़िता जोर दिया तब जाकर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज किया। पांच थानों में पांच मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में फरहान की बहन और जीजा भी शामिल है।

अब तक पुलिस को 10 से 12 लड़कियों के वीडियो मिले हैं। माना जा रहा है कि, जांच जैसे - जैसे आगे बढ़ेगी, पीड़ितों की संख्या और आरोपियों की संख्या में भी बढ़ौतरी होगी।

Tags

Next Story