भोपाल: दो लड़कों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, जेंडर चेंज करवाने के बाद...

दो लड़कों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, जेंडर चेंज करवाने के बाद...
X

AI Generated

मध्यप्रदेश। प्रेम में कोई क्या नहीं करता...अपना जेंडर तक चेंज करवा लेता है। चौंकाने वाला मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। भोपाल में एक व्यक्ति ने प्यार का झांसा देकर लड़के को लड़की बना दिया। जेंडर समेत हार्मोन्स चेंज करने के बाद इस कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जो बेहद खतरनाक है। प्यार में मिली इस दगाबाजी के बाद ट्रांसवुमन इन्साफ के लिए दर - दर भटक रही है।

दरअसल कहानी दो लड़कों की दोस्ती और फिर प्रेम कहानी की है। इस प्रेम कहानी का अंत बहुत दुखद हुआ है। दोस्ती जब प्यार में बदली तो बात जेंडर चेंज करवाने तक पहुंच गई।

मामला भोपाल के गांधी नगर का है। ट्रांसवुमन ने अब अपने पार्टनर पर रेप और ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों की कहानी नर्मदापुरम से शुरू हुई थी। यहां ट्रांसवुमन की बहन का ससुराल है। वो अक्सर अपनी बहन से मिलने जाया करता था। उसकी पहचान बहन से ससुराल के बगल में रहने वाले एक युवक से हो गई।

नर्मदापुरम का युवक और भोपाल का युवक कुछ समाय बाद रिलेशनशिप में आ गए। बात शादी और साथ रहने तक पहुंच गई। नर्मदापुरम के युवक की बातों में आकर भोपाल के युवक ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। उसने हार्मोन चेंज करवाने के लिए भी थेरेपी ली। इसके बाद जब बात शादी की आई तो नर्मदापुरम के युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

इंदौर में जेंडर चेंज करवाने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद जब चीजें बिगड़ने लगी तो नर्मदापुरम के युवक ने ट्रांसवुमन बन चुके युवक को धमकी दी कि, वो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए केस नर्मदापुरम ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा अब आगे की जांच की जाएगी।

Tags

Next Story