भोपाल-इंदौर के बीच बनेगा विकास का नया कॉरिडोर, तैयार होगा समग्र मास्टर प्लान

भोपाल-इंदौर के बीच बनेगा विकास का नया कॉरिडोर, तैयार होगा समग्र मास्टर प्लान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण भोपाल–इंदौर आर्थिक क्षेत्र के लिए समग्र मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विकास का रोडमैप तैयार होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक हब, आईटी पार्क, एजुकेशन और हेल्थ सिटी जैसी सुविधाओं के लिए भूमि चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि भोपाल–इंदौर आर्थिक क्षेत्र प्रदेश के औद्योगिक विकास का आधार बनेगा।
विकास का रोडमैप तैयार होगा
मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में भोपाल–इंदौर आर्थिक क्षेत्र के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।आर्थिक विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स सामने लाने की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों शहरों के बीच स्थित क्षेत्रों के लिए समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाए। इस मास्टर प्लान में औद्योगिक क्षेत्र, लॉजिस्टिक हब, आईटी पार्क, एजुकेशन और हेल्थ सिटी के लिए भूमि चिन्हित कर इनका विकास किया जाए।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मंथन
बैठक में मुख्य सचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव उद्योग संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव वित्त मनोज के श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण मनोज पुनेठा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विकास की नई दिशा देगा कॉरिडोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर, भोपाल, देवास, विदिशा, सीहोर, रायसेन जैसे जिलों को जोड़ने वाले इस कॉरिडोर से प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
