MP News: बुरहानपुर में आंधी-तूफान के कारण केले की फसल का हुआ नुकसान, सीएम बोले - क्षति पूर्ति की सहायता राशि दी जाएगी

बुरहानपुर में आंधी-तूफान के कारण केले की फसल का हुआ नुकसान, सीएम बोले - क्षति पूर्ति की सहायता राशि दी जाएगी
X

मध्यप्रदेश। तेज आंधी और तूफान के कारण बुरहानपुर में केले की फसल का भारी नुकसान हुआ है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने क्षति पूर्ति की सहायता राशि दिए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द सर्वे करने का निर्देश भी दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, 'बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण केले के फसल की क्षति को लेकर किसान बंधु चिंतित न हों, हमारी सरकार आपके साथ है। मध्यप्रदेश में केला उत्पादन की दृष्टि से बुरहानपुर महत्वपूर्ण जिला है। इस संबंध में मैंने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तुरंत प्रभावित गांवों में केले की फसल का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसान बंधुओं को उचित क्षति पूर्ति की सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में सदैव हमारी सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है।'

बताया जा रहा है कि, आंधी - तूफान के चलते बुरहानपुर का नीमगांव,, खामनी और रायगांव अधिक प्रभावित हुए हैं। कई किसानों की करोड़ों रुपए की खड़ी फसल नष्ट हो गई। अधिक नुकसान के चलते किसान खेत में ही बैठकर रोते हुए नजर आए। किसानों की मांग है कि, केले को भी फसल बीमा के अंतर्गत शामिल किया जाए जिससे इस तरह के भारी नुकसान की आसानी से भरपाई की जा सके।

Tags

Next Story