रहली में संघ का विशाल पथ संचलन

रहली में संघ का विशाल पथ संचलन
X

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी पर्व कृषक स्टेडियम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर, ध्वज एवं शस्त्र पूजन के साथ किया गया।

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख उमेश मिश्रा ने संघ के सौ साल के इतिहास का वर्णन करते हुए संघ के निर्माण का उद्देश्य बताया और स्वयंसेवकों के कर्तव्यों का बोध कराते हुए संघ के राष्ट्र निर्माण में किए गए समर्पण की जानकारी दी।

संघ प्रार्थना के पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन कृषक स्टेडियम से प्रारंभ हुआ, जो बस स्टैंड, चाँदपुर चौराहा, बजरिया, सुभाष चौक, नदी मुहल्ला, वर्मा रोड, रामनगरी होते हुए वापस कृषक स्टेडियम पहुँचा।

पथ संचलन में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पवन विश्वकर्मा, उमेश वैद्य, देवराज सोनी, मनोज, राजेंद्र जारोलिया, सुरेश सिंह ठाकुर, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।

Next Story