खामनी में भजन की आड़ में कन्वर्जन का बड़ा खेल, 6 आरोपियों पर केस

खामनी में भजन की आड़ में कन्वर्जन का बड़ा खेल, 6 आरोपियों पर केस
X

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खामनी के समीप बडाला में कन्वर्जन का गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव और आसपास के इलाकों के ग्रामीणों को भोजन और नववर्ष की पार्टी के बहाने बुलाकर, भजन-कीर्तन की आड़ में ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई जा रही थी और उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

मामले का खुलासा होने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 व 5 के तहत 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

मामला और शिकायत

घटना 1 जनवरी की बताई जा रही है, जबकि शिकायत 2 जनवरी को दर्ज कराई गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्हें भोजन पर बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर भजन के साथ ईसाई प्रार्थना शुरू कर दी गई। एक ग्रामीण ने बताया, “हमें खाने पर बुलाया गया था, लेकिन वहां प्रार्थना होने लगी और हमें धर्म बदलने के लिए समझाया गया।”

आदिवासी इलाकों में कन्वर्जन की कोशिशें

जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर आदिवासियों को कन्वर्ट करने की कोशिशें सामने आ रही हैं। हिन्दू संगठन से जुड़े शंकर बौहान ने कहा कि जिले के आदिवासी भाइयों को प्रलोभन देकर उनका कन्वर्जन किया जा रहा है। यह प्रयास आदिवासी बहुल क्षेत्रों में हो रहा है, जिससे प्रशासन और सामाजिक संगठनों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए उकसाया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई

बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि खामनी क्षेत्र में धर्म कन्वर्जन का मामला सामने आया है। पांच से छह लोगों के खिलाफ शाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.बजरंग दल के कार्यकर्ता उसी दौरान गांव में किसी कार्यक्रम के निमंत्रण के लिए पहुंचे थे। वहां भजन-कीर्तन और प्रार्थना देख उन्हें संशय हुआ, और पूछताछ के दौरान कन्वर्जन की कोशिशों का खुलासा हुआ।

आरोपियों के नाम

जीवन पिता हीरमल बारेला, निवासी खामनी

रामा बारेला पिता राजाराम, निवासी खामनी

युवराज पिता मोहन, निवासी खामनी

गोकुल पिता भाईराम, निवासी खामनी

महेंद्र बारेला, निवासी जंबूपानी

पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

Next Story