101वें तानसेन संगीत समारोह का आगाज़, पं. राजा काले व पं. तरुण भट्टाचार्य होंगे तानसेन अलंकरण से सम्मानित

101वें तानसेन संगीत समारोह का आगाज़, पं. राजा काले व पं. तरुण भट्टाचार्य होंगे तानसेन अलंकरण से सम्मानित
X

भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित महोत्सव तानसेन संगीत समारोह की बेला ग्वालियर में आ गई है। 15 से 19 दिसंबर तक चलने वाले इस 101वें समारोह का आयोजन संस्कृति विभाग, उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी और मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के सहयोग से चतुर्भुज मंदिर के समीप तानसेन समाधि पर भव्य मंच पर किया जाएगा। देश और दुनिया के संगीत प्रेमी इस अवसर पर संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे।

सम्मान समारोह और अलंकरण

इस वर्ष के समारोह में राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण और राजा मानसिंह तोमर सम्मान का आयोजन भी किया जाएगा।प्रख्यात शास्त्रीय गायक पं. राजा काले (मुंबई) को वर्ष 2024 के तानसेन अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।सुप्रसिद्ध संतूर वादक पं. तरुण भट्टाचार्य को वर्ष 2025 का तानसेन अलंकरण प्रदान किया जाएगा।मण्डलेश्वर की साधना परमार्थिक संस्थान समिति को वर्ष 2024 और ग्वालियर की रागायन संगीत समिति को वर्ष 2025 का राजा मानसिंह तोमर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

स्थान और समय

समारोह का शुभारंभ 15 दिसंबर को सांध्य बेला लगभग 6 बजे होगा। भव्य मंच और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ, समारोह शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

Next Story