तमिलनाडु में एन्नोर बंदरगाह के पास अमोनिया गैस रिसा, मछुआरों की बस्ती में हड़कंप मचा

X
By - Swadesh Desk |27 Dec 2023 2:41 PM IST
Reading Time: एन्नोर बंदरगाह के पास उर्वरक निर्माण कंपनी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया गया है। यह पाइप लाइन मछुआरों की बस्ती से गुजरती है।
चेन्नई। तमिलनाडु में एन्नोर बंदरगाह के पास अमोनिया गैस के रिसने से मछुआरों की बस्ती में हड़कंप मच गया। बस्ती के कई लोग बीमार पड़ गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने गैस रिसने की पुष्टि की है।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बुधवार सुबह एन्नोर बंदरगाह के पास उर्वरक निर्माण कंपनी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया गया है। यह पाइप लाइन मछुआरों की बस्ती से गुजरती है। उधर, अमोनिया गैस के रिसाव से भयभीत कुछ मछुआरे बस्ती से पलायन कर गए हैं। बीमार पड़े लोगों के परिजन सड़कों पर उतर आए हैं। वह सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
Next Story
