WPL 2025 ऑक्शन: महिला वर्ल्ड चैंपियंस ₹22.65 करोड़ की, कौन कितने में बिकी?

WPL 2025 ऑक्शन: महिला वर्ल्ड चैंपियंस ₹22.65 करोड़ की, कौन कितने में बिकी?
X
WPL 2025 में भारत की महिला वर्ल्ड चैंपियंस ₹22.65 करोड़ में बिकीं, जबकि अकेले ऋषभ पंत IPL में 27 करोड़ के।

नई दिल्ली. WPL ऑक्शन भारत की विश्व विजेता टीम की 16 में से 15 खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। लेकिन महिला क्रिकेटर पुरुषों की अपेच्छा कम बोली लगी। हालांकि वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड की चमक इस बार WPL ऑक्शन में साफ दिखी। 9 खिलाड़ी बिकीं, 6 पहले से रिटेन थीं, और कुल कीमत पहुंची 22.65 करोड़।

ऑक्शन की टॉप बोली: दीप्ति शर्मा फिर UP की शान

वाराणसी की गलियों से निकलकर दुनिया की टॉप ऑलराउंडर बनने वाली दीप्ति शर्मा को UP वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ में दोबारा खरीदा। वर्ल्ड कप में 22 विकेट + 215 रन… और हां, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का टैग अलग!

रिटेन स्टार्स: स्मृति, हरमन-जेमिमा फिर अपनी टीमों में

RCB ने स्मृति पर फिर भरोसा, स्मृति मंधाना को 3.50 करोड़ में और WPL इतिहास की सबसे ऊंची बोली वाली खिलाड़ी बनी रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 2.50 करोड़ में मुंबई के साथ जारी रहेंगी। जेमिमा–शेफाली की दिल्ली से पार्टनरशिप जारी है। दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों को 2.20-2.20 करोड़ में रिटेन रखा। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सैलरी में अभी भी फासला बड़ा?

महिला वर्ल्ड चैंपियंस की कुल कीमत 22.65 करोड़ है, जवकि अकेले ऋषभ पंत की कीमत 27 करोड़ है। यानी पूरे भारत की महिला वर्ल्ड चैंपियन टीम भी पंत से सस्ती! स्मृति मंधाना भारत की टॉप रन स्कोरर को 3.50 करोड़ मिले लेकिन किसी भी महिला खिलाड़ी पर अभी तक 4 करोड़ से ऊपर बोली नहीं लगी। वहीं IPL में दसियों खिलाड़ी 10–20 करोड़ में बिके हैं।

Tags

Next Story