Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

विराट कोहली की वापसी ने रणजी ट्रॉफी को गूगल पर किया ट्रेंड, लाइव स्ट्रीमिंग ऐप पर भी रिकॉर्ड तो

विराट कोहली की वापसी ने रणजी ट्रॉफी को गूगल पर किया ट्रेंड, लाइव स्ट्रीमिंग ऐप पर भी रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली की वापसी ने रणजी ट्रॉफी को गूगल पर किया ट्रेंड लाइव स्ट्रीमिंग ऐप पर भी रिकॉर्ड तोड़ा

Virat Kohli in Ranji Trophy: 30 जनवरी से रणजी ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी राउंड के मैच शुरू हो चुके हैं। एलीट ग्रुप डी में दिल्ली की टीम रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, लेकिन इस मैच को खास बनाने वाली सबसे बड़ी वजह विराट कोहली की मौजूदगी है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है, क्योंकि विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। जब से कोहली ने इस मैच में खेलने की पुष्टि की थी, तभी से उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। उनकी लोकप्रियता का असर सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि गूगल सर्च ट्रेंड्स में भी साफ नजर आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में भारत में रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गई है। इसकी वजह किसी से छिपी नहीं वो वजह है विराट कोहली की शानदार वापसी। यह साफ दर्शाता है कि कोहली का प्रभाव सिर्फ भारतीय क्रिकेट तक सीमित नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट पर भी गहरा है। दिल्ली और रेलवे के इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। पहले ही दिन जियो सिनेमा ऐप पर इस मैच ने 94 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में विराट कोहली को देखने के लिए फैंस की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। स्थिति संभालने के लिए DDCA को विशेष इंतजाम करने पड़े, जिसमें पैरामिलिट्री फोर्स की भी मदद ली गई। इसके बावजूद स्टेडियम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ प्रशंसकों के घायल होने की भी खबर सामने आई।

सुमित माथुर की शानदार गेंदबाजी से रेलवे ऑलआउट

दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रेलवे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 67.4 ओवरों में 241 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें उपेंद्र यादव ने 95 रन की शानदार पारी खेली। दिल्ली की ओर से सुमित माथुर ने बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट झटके।

दिल्ली ने जवाबी पारी में पहले दिन के खेल के समाप्त होने तक 1 विकेट पर 41 रन बना लिए। सनत सांगवान (9) और यश धुल (10) क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि विराट कोहली ने अब तक बल्लेबाजी नहीं की है।

Related to this topic: