Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

यूपी ने किया बड़ा उलटफेर, पिछले साल की चैंपियन RCB को प्लेऑफ से किया बाहर, 12 रन से दी करारी शि

यूपी ने किया बड़ा उलटफेर, पिछले साल की चैंपियन RCB को प्लेऑफ से किया बाहर, 12 रन से दी करारी शिकस्त...

यूपी ने किया बड़ा उलटफेर पिछले साल की चैंपियन rcb को प्लेऑफ से किया बाहर 12 रन से दी करारी शिकस्त

UP vs RCB Highlights WPL 2025: यूपी वॉरियर्स ने WPL 2025 में बड़ा उलटफेर करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 12 रनों से मात दी और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दिलचस्प बात यह है कि यूपी वॉरियर्स खुद पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन इस जीत के साथ उन्होंने RCB को भी अपने साथ टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बेंगलुरु को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत थी, मगर रिचा घोष की 69 रनों की आक्रामक पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी।

दूसरी तरफ यूपी की ओर से जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) ने 99 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

RCB की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फेरा पानी

यूपी वॉरियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ इतिहास रचते हुए वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 225 रन बनाए जो इस लीग के इतिहास में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इस धमाकेदार पारी के साथ यूपी ने दिल्ली कैपिटल्स के 2023 में RCB के खिलाफ बनाए गए 223 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु के पास अपनी साख बचाने और इतिहास रचने का सुनहरा मौका था। 

 RCB की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे और उनके खाते में केवल 4 अंक थे। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए RCB को हर हाल में यह मुकाबला जीतना था, लेकिन वे 12 रन दूर रह गए। मैच के अंतिम पलों में स्नेह राणा ने 6 गेंदों में 26 रनों की धमाकेदार कैमियो पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया था, लेकिन बेंगलुरु की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

इस सीजन की शुरुआत में RCB ने लगातार दो मैच जीतकर अच्छा आगाज किया था, लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही टीम अगले पांच मैच लगातार हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।