Breaking News
  • T20 वर्ल्डकप में पहला डबल सुपर ओवर: रोमांचक मुकाबले में SA ने अफगानिस्तान को हराया
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

रणवीर इलाहाबादिया की विवादित हरकत पर विराट कोहली और युवराज सिंह ने इस तरह जताया गुस्सा

रणवीर इलाहाबादिया की विवादित हरकत पर विराट कोहली और युवराज सिंह ने इस तरह जताया गुस्सा

रणवीर इलाहाबादिया की विवादित हरकत पर विराट कोहली और युवराज सिंह ने इस तरह जताया गुस्सा

Ranveer Allahbadia Controversy: रणबीर इलाहाबादिया के अश्लील कमेंट विवाद पर विराट कोहली और युवराज सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार, दोनों ने अब रणबीर को सोशल मीडिया पर फॉलो करना बंद कर दिया है। विराट कोहली द्वारा रणबीर इलाहाबादिया को अनफॉलो किए जाने के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कदम के बाद यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया का एक बड़ा सपना टूट गया है और अब उन्हें शायद इसका पछतावा ताउम्र रहेगा।

 सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

रणबीर इलाहाबादिया हमेशा खुद को विराट कोहली का बड़ा फैन बताते आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि जिस दिन विराट उनके पॉडकास्ट में आएंगे वह उनका आखिरी पॉडकास्ट होगा। हालांकि अब ऐसा लगता है कि उनका यह सपना अधूरा रह जाएगा। अश्लील कमेंट विवाद के बाद विराट कोहली ने उन्हें अनफॉलो कर अपने गुस्से का इजहार किया है जिससे रणबीर का सपना टूट गया है।

रणबीर इलाहाबादिया और समय रैना पर दर्ज हुई FIR

रणबीर इलाहाबादिया ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में एक अश्लील टिप्पणी की थी जिसके बाद उनकी और समय रैना की मुश्किलें बढ़ गईं। दोनों के खिलाफ मुंबई पुलिस में FIR दर्ज की गई है। उनके इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर है और लोग लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं।

रणवीर के अनफॉलो होने पर जमकर हो रही आलोचना

एक ट्विटर यूजर ने लिखा "रणवीर का विराट कोहली के पॉडकास्ट पर आने का सपना अब कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि विराट ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।" पिछले साल रणवीर ने विराट के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं और उन्हें 'लीजेंड' बताया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

सभी एपिसोड हटाने का निर्णय

रणवीर इलाहाबादिया ने हाल की घटना के बाद माफी मांगी। इस बीच ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने उनके शो और उन पर बैन लगाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई की भी बात की गई है।

वहीं समय रैना ने इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने का वादा किया है और अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने का निर्णय लिया है।

Related to this topic: