Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलेगा ये बड़ा स्टार, दिल्ली ने अपनी टीम का किया ऐलान

आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलेगा ये बड़ा स्टार, दिल्ली ने अपनी टीम का किया ऐलान

आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलेगा ये बड़ा स्टार दिल्ली ने अपनी टीम का किया ऐलान

Delhi vs Railways Ranji Match: रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम 30 जनवरी से 2 फरवरी के बीच रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इस मैच के लिए दिल्ली की स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है, जिसमें आयुष बदोनी को टीम की कमान सौंपी गई है। सबसे बड़ी खबर यह है कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में खेलने जा रहे हैं। बता दें कि आज यानि मंगलवार को कोहली दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए हैं। वह करीब 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे।

क्या रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे विराट कोहली?

दिल्ली ने अपना पिछला मुकाबला सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था, लेकिन उस मैच में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली सौराष्ट्र के खिलाफ चोट के चलते मैदान पर नहीं उतर सके थे। हालांकि, इसके बाद उन्हें मुंबई में पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिससे उनकी फिटनेस और आगामी मुकाबलों में खेलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह रहे फ्लॉप

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इस सीरीज में उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 23.75 की औसत से 190 रन बनाए थे। इसके बाद क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई थी कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वे अपनी फॉर्म और लय बरकरार रख सकें।

दिल्ली टीम का स्क्वॉड-

प्रणव राजवंशी,विराट कोहली,अर्पित राणा, मयंक गुसैन,सनत सांगवान, शिवम शर्मा, मनी ग्रेवाल, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), सिद्धाथ शर्मा,हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी, यश धुल और गगन वत्स, आयुष बदोनी (कप्तान), 

Related to this topic: